कैंम्ब्रिज पहुंचेंगे दिल्ली के प्राचार्य
कैंम्ब्रिज पहुंचेंगे दिल्ली के प्राचार्य
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों की दशा सुधारने की तैयारी में हैं। वहां पर शिक्षा की गुणवत्ता और प्रबंधन को विकसित करने में सरकार लगी हुई है। दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के 90 प्रधानाचार्य प्रशिक्षण हेतु कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय भेजे जा रहे हैं। कैम्ब्रिज के अधिकारियों द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से भेंट भी की।

दरअसल इन प्राचार्यों के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना बताया गया है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो अधिकारी जयदीप प्रभु और हरोल्ड ची ने उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सिसौदिया से दिल्ली सचिवालय में भेंट की। दिल्ली सरकार द्वारा बजट में प्रिंसिपल और शिक्षकों के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण हेतु 102 करोड रूपए बांटे गए हैं।

जिसके माध्यम से यह कहा गया कि दिल्ली के टीचर्स और प्राचार्यों में गुणात्मक सुधार हो। दरअसल पहले कदम के तौर पर 90 प्राचार्यों को तीन बैच में कैम्ब्रिज पहुंचाया जाएगा। ये टीचर्स आॅक्सफोर्ड, हाॅवर्ड, आईआईटी और आईआईएम जैसे शैक्षणिक संस्थानों में भेजे जाऐंगे।

प्रशिक्षण हेतु जा रहे प्राचार्य स्थानीय विद्यालयों का दौरा भी करेंगे। जहां वे यहां संचालित होने वाले शासकीय स्कूलों का प्रबंधन देखेंगे वहां करवाया जाने वाला अध्यापन भी देखेंगे। इस दौरान वे शिक्षकों से भेंट कर अनुभवों को साझा भी करेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -