लाल किला हिंसा: किसान नेता सुखदेव के इशारे पर हुई थी तोड़फोड़, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे
लाल किला हिंसा: किसान नेता सुखदेव के इशारे पर हुई थी तोड़फोड़, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे
Share:

नई दिल्ली: लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी किसान नेता सुखदेव सिंह ने ही आरोपी जुगराज को झंडा फहराने और तोड़फोड़ के निर्देश दिए थे। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू और जुगराज सिंह के साथ सुखदेव की लाल किले पर ही मुलाकात हुई थी। जुगराज सेवादार है और वह गुरुद्वारे में ध्वज फहराने के लिए पोल पर चढ़ता रहा है। प्रैक्टिस होने की वजह से वह लाल किले के पोल पर तुरंत चढ़ गया। ये खुलासा गिरफ्तार किए गए 50 हजार रुपये के इनामी सुखदेव ने किया है।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि लाल किले पर हुई हिंसा के बाद करनाल के रहने वाले सुखदेव सिंह (65) सिंघु बॉर्डर पर धरनास्थल पर ही छिपा हुआ था। उसकी हर दिन की लोकेशन सिंघु बॉर्डर पर आ रही थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे सिंघु बॉर्डर से नहीं पकड़ा। सुखदेव सिंह ने छह फरवरी को चक्का जाम में भाग लिया। छह फरवरी को ही वह अपनी बेटी की ससुराल कुरूक्षेत्र के निकट पीपली गांव चला गया। उसे पता था कि पुलिस ने उसे पर इनाम घोषित कर रखा है और वह अपने घर जाएगा तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। सात फरवरी को आरोपी चंडीगढ़ वकील से मिलने चला गया।

उसे चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करनी थी कि हरियाणा सरकार ने सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों की बिजली व पानी काट दिया है। वह उच्च न्यायालय पहुंच पाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-तीन, चंडीगढ़ में रेडलाइट से उसे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी औद्योगिक एरिया थाना पुलिस को लिखित में दी है। सुखदेव सिंह ने लाल किले पर भीड़ का नेतृत्व किया था और उसने ही तोड़फोड़ करने के लिए भीड़ को भड़काया था। सुखदेव सिंह का कहना है कि यदि वह तोड़फोड़ नहीं करेंगे तो सरकार कैसे झुकेगी।

आखिर क्यों वायरस के मामले में आज भी झूठ बोल रहा चीन

नेताजी के आदर्शों से प्रेरित भारत का राष्ट्रवाद: प्रधानमंत्री मोदी

एचसीएल ने 700 करोड़ रुपये के कर्मचारियों के लिए विशेष एकमुश्त बोनस का किया एलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -