दिल्ली पुलिस ने बचाई 35 कोरोना मरीजों की जिंदगी, अस्पताल में पहुंचाए 20 ऑक्सीजन सिलिंडर
दिल्ली पुलिस ने बचाई 35 कोरोना मरीजों की जिंदगी, अस्पताल में पहुंचाए 20 ऑक्सीजन सिलिंडर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में स्थित एक अस्पताल में एडमिट कोरोना वायरस के 35 मरीजों की मदद के लिए रविवार को 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध किया है। निहाल विहार पुलिस थाने के कर्मचारी को दोपहर लगभग डेढ़ बजे नांगलोई नजफगढ़ मार्ग स्थित मनसा राम हॉस्पिटल के डायरेक्टर से एक फ़ोन आया था। 

उनसे फोन पर कहा गया कि अस्पताल में कोरोना वायरस के 35 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा रहा है, किन्तु इसका भंडार एक घंटे से अधिक के लिए नहीं है।  पुलिस ने बताया कि अस्पताल ने सभी संबद्ध आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया था ,किन्तु इसकी कमी के कारण कोई जवाब नहीं मिल पाया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सुधांशु धामा ने कई अफसरों के साथ समन्वय किया और निहाल विहार पुलिस थाने की दो टीमों को मुंडका और बवाना जा कर आपूर्तिकर्ताओं से ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रबंध करने का निर्देश दिया।

धामा ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘‘बवाना के आपूर्तिकर्ता ने कहा कि महामारी के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी है। हालांकि, अस्पताल में आपात स्थिति पैदा होने के कारण फौरन ही 10 सिलेंडर की व्यवस्था की गई तथा आधे घंटे के बाद 10 और सिलेंडर की व्यवस्था की गई।’’

प्रमुख ब्रोकरेज ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद के पूर्वानुमान को किया डाउनग्रेड

कपिल सिब्बल ने की पीएम मोदी से अपील, कहा- देश में घोषित करें राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल...

बेंगलुरु होटल मालिक संघ ने की अपने घाटे में कटौती के लिए छूट की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -