दिल्लीवासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना
दिल्लीवासियों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश की संभावना
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस पर कायम रहा, जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस संबंध में बताया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह साढ़े 8 बजे तक हवा में नमी का स्तर 35 फीसद दर्ज किया गया था। शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीप में चक्रवाती परिसंचरण के कारण भारत के दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप क्षेत्र में अगले पांच दिनों के दौरान आंधी और बिजली चमकने के साथ ही बारिश जारी रहने से लेकर तेज बारिश तक हो सकती है। इस दौरान, 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा कि 14 से 16 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से एवं तटीय इलाकों, केरल, माहे और कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी सुदूर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 16 अप्रैल को बारिश की संभावना है। मौसम के बदलाव के चलते दिल्लीवालों गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में आंधी चलने के भी आसार हैं। 17 अप्रैल को भी दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। वही 18 और 19 अप्रैल को दिन में तेज हवाओं के चलने की आशंका है। विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हिमालयी क्षेत्रों में 14-17 अप्रैल के दौरान और इससे सटे मैदानी इलाकों में 15-17 अप्रैल के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है।

केन्या की रूथ चेपंगेश ने विश्व हाफ मैराथन में बनाया नया रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी माँ बनी अनुष्का शर्मा, जानिए इसके पीछे की अहम् वजह

बॉयफ्रेंड रणबीर हुए ठीक तो कोरोना पॉजिटिव हुईं आलिया भट्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -