उत्तर भारत में कोहरे ने फिर लगाया ट्रेनों की रफ़्तार पर ब्रेक
उत्तर भारत में कोहरे ने फिर लगाया ट्रेनों की रफ़्तार पर ब्रेक
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।

जम्मू कश्मीर: बॉर्डर पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्षविराम, गोलीबारी में एक नागरिक की मौत

ऐसे रही कोहरे की स्थिति 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कोहरा रहेग और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

झारखंड में लागू हुआ, 10 फीसदी आरक्षण संबंधी कानून

जानकारी के लिए बता दें बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। 

ओड़िशा : नक्सली हमले में मारे गये कैमेरामैन साहू के परिवार से पीएम ने की मुलाकात

परिजनों के गुस्से का शिकार हुई, सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनक दुर्गा

इस टीवी एक्टर ने कहा भारत देश को दोगला!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -