दिल्ली में पानी के लिए मचेगा हाहाकार ! 1965 के बाद सबसे नीचे पहुंचा यमुना का जलस्तर
दिल्ली में पानी के लिए मचेगा हाहाकार ! 1965 के बाद सबसे नीचे पहुंचा यमुना का जलस्तर
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बुधवार को कहा है कि हरियाणा की तरफ से यमुना और दो नहरों में कम पानी छोड़े जाने की वजह से गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वजीराबाद ताल में जलस्तर 666.8 फीट है, जो वर्ष 1965 के बाद सबसे निम्न स्तर पर है। यहां सामान्य जलस्तर 674.5 फीट रहता है। DJB ने कहा है कि उत्तर, पश्चिम, मध्य, दक्षिणी दिल्ली के साथ ही नई दिल्ली और दिल्ली छावनी के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहने का अलर्ट जारी कर दिया गया। इस महीने की शुरुआत में, वजीराबाद में जल स्तर 674.5 फीट के सामान्य स्तर के मुकाबले 667.6 फीट नीचे पहुंच गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, कैरियर लाइन्ड कैनाल (CLC) और दिल्ली सब ब्रांच (DSB) के जरिए हरियाणा की तरफ से कम पानी आ रहा है। वजीराबाद और चंद्रवाल WTP पर संचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति में सुधार होने तक जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बता दें कि चंद्रावल और वजीराबाद की क्षमता क्रमश: 90 MGD और 135 MGD है। दिल्ली कैंट समेत पूर्वोत्तर दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और NDMC क्षेत्रों में पानी का दबाव कम रहेगा। अगर, हरियाणा पर्याप्त पानी नहीं छोड़ता है, तो दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है। 

DJB ने एक बयान में कहा है कि, DSB, CLC में पानी की कम प्राप्ति और वजीराबाद में यमुना नदी के तालाब के जलस्तर में 674.50 फीट के सामान्य स्तर के मुकाबले 666.80 फीट की कमी की वजह से चंद्रावल और वजीराबाद जल शोधन संयंत्रों में जल उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ा है। DJB ने पूरी दिल्ली में जलापूर्ति को युक्तिसंगत बनाया है। 

हैदराबाद: जेपी नड्डा के स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर रोड शो की योजना बनाई गई

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र रद्द, आज नहीं होगा फ्लोर टेस्ट

फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर बनेगे फिलीपींस के नए राष्ट्रपति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -