दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं पर एस्मा, अपनी मांगों पर अड़े चिकित्सक
दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं पर एस्मा, अपनी मांगों पर अड़े चिकित्सक
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में सरकारी अस्पताल बदहाली के शिकार हैं। यहां हर दिन चिकित्सक के इंतजार में आने वाले मरीज घंटों इंतजार करते हैं लेकिन चिकित्सक न मिलने से मरीज अपना सा मुंह लेकर लौट जाते हैं। अस्पताल में केवल इमरजेंसी सेवा इक्के - दुक्के चिकित्सकों और कंपाउंडर्स के हवाले है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। अमूमन देश के हर सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बदहाल होती है। मगर इन दिनों दिल्ली के चिकित्सालयों के हाल और भी ज़्यादा बेहाल हो रहे हैं। यहां अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं लेकिन चिकित्सक का नामो निशान तक नहीं है। लोग स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली के लिए सिविल सर्जन और सीएमओ से गुहार लगाते - लगाते थक चुके हैं। मामले में कहा गया है कि केंद्र और दिल्ली नगर निगम का आपसी संवाद नहीं हो रहा है।

ऐसे में चिकित्सकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। मामले को लेकर दिल्ली राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर एस्मा जारी कर दिया है। सरकार द्वारा चिकित्सकों को काम पर वापस आने के लिए कहा गया है वहीं कहा गया है कि चिकित्सक सुबह 11 बजे तक अपने काम पर वापस लौट जाऐं अन्यथा उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

मामले में कहा गया है कि चिकित्सकों की मांगे मानी जा चुकी हैं ऐसे में उन्हें हड़ताल समाप्त करनी ही होगी। हालांकि चिकित्सकों द्वारा इस मामले में अपना रूख स्पष्ट नहीं किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -