11-12 नवंबर को दिल्ली सरकार लगा सकती है ऑड-ईवन पर रोक
11-12 नवंबर को दिल्ली सरकार लगा सकती है ऑड-ईवन पर रोक
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सिख समुदाय ने गुरुपर्व व नगर कीर्तन के दौरान दिल्ली सरकार से ऑड-ईवन की छूट मांग की है । 11 व 12 नवंबर ऑड-ईवन  की छूट पर दिल्ली सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है। सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह के साथ ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत से मिले हैं। सिख समुदाय ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से भी अपनी मांग पहुंचाई है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली में 11 व 12 नवंबर को ऑड-ईवन से छूट के सबंध में विचार करेगी |

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने सिख समुदायो को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, दिल्ली सरकार की तरफ से आप सभी को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। केजरीवाल सरकार प्रकाश पर्व पर 11 व 12 नवंबर को ऑड-ईवन से छूट देने के लिए सकारात्मक विचार कर रही है |

श्री गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व को पूरी दुनिया में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। दिल्ली के सिख सुमदाय लोगों के लिए ये एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण पर्व है। दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की  समस्या पर रोक लगाने के लिए 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन योजना लागू करने की घोषणा की है, जो की सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक है। दिल्ली सरकार ने बताया है कि ऑड-ईवन योजना के कारण कुल 30 लाख में से करीब 15 लाख वाहन हर दिन सड़कों पर कम हैं।

IDBI बैंक का 1,566 करोड़ हजम कर गया माल्या, घोषित हुआ विलफुल डिफाल्टर

कैसे कर सकते है SIP में निवेश, जानिए क्या है प्रोसेस

भारत में प्याज़ की आपूर्ति दूर करने के लिए मदद करेंगे ये 4 देश, कम होंगी कीमतें

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -