दिल्ली: साथी कर्मचारी ने GB पंत अस्पताल में किया महिला कर्मी का बलात्कार, आरोपी ने पीड़िता के दांत भी तोड़े
दिल्ली: साथी कर्मचारी ने GB पंत अस्पताल में किया महिला कर्मी का बलात्कार, आरोपी ने पीड़िता के दांत भी तोड़े
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में 40 साल की महिला कर्मचारी के साथ दरिंदगी किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिचित युवक ने ही उस पर जानलेवा हमला कर उसका बलात्कार किया है। आरोप है कि युवक ने महिला के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उसके दांत तोड़ दिए और उसके बाद रेप किया। वारदात के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

इस संबंध में उसके खिलाफ पुलिस ने रेप और हमला करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालाँकि, DCP संजय कुमार सेन ने महिला के साथ रेप की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला से पूछताछ करने और मेडिकल टेस्ट में पता चला है कि उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके उनके दांत तोड़े गए हैं। ऐसा लगता है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की है, और उस दौरान उसने लात भी मारी है। बहरहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।

2 मई की सुबह लगभग 8 बजे पुलिस ने महिला के 20 वर्षीय बेटे को अस्पताल बुलाया, तो उसे मां के साथ हुई दरिंदगी का पता चला। बेटे ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को हल्का बता रही है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह मामले में ठोस कार्रवाई चाहते हैं, किन्तु पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उधर, बुरी तरह से घायल हालत में पीड़ित महिला को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो मई को ही इमरजेंसी में पीड़िता का ऑपरेशन किया गया। पीड़िता के बेटे के अनुसार, उसकी मां ICU में वेंटिलेटर पर हैं और हालत गंभीर है। उधर, आरोपी के बारे में पुलिस ने बताया है कि वह पीड़ित महिला का पुराना परिचित है और वह वेटर का काम करता है। महिला का बयान लेने के बाद उसे झिलमिल इलाके से अरेस्ट कर लिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला अपने परिवार संग पूर्वी दिल्ली में रहती है। वह जीबी पंत अस्पताल में ठेकेदार के पास नौकरी करती है। एक साल पहले कैंसर के चलते महिला के पति की मौत हो गई थी। हर दिन दोपहर 3 से रात 10 बजे के बीच उसकी ड्यूटी रहती है। वह एक मई की रात ड्यूटी खत्म कर अस्पताल से निकल रही थी। इस दौरान आरोपी ने अस्पताल में ही उसे रोक लिया और उस पर हमला कर उसके साथ बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला था।

5000 में एंट्री, 1500 में आधार कार्ड ! इस तरह भारत में घुसते हैं बांग्लादेशी, फिर करते हैं अपराध !

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के चलते 6 लोगो की मौत, 10 साल पुरानी थी लड़ाई

10 साल की बच्ची को पिता ने ही पीट-पीटकर मार डाला, पड़ोसियों ने बताया हत्या का कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -