पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का निधन, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जताया शोक
पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का निधन, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर जताया शोक
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रह चुके जरनैल सिंह का गुरुवार सुबह ही निधन हो गया है। उनकी मौत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख प्रकट किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। 

अपने आधिकारिक ट्वीट में अरविन्द केजरीवाल ने लिखा है कि 'पूर्व आप MLA जरनैल सिंह जी के निधन से बेहद दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्हें समाज की भलाई के लिए दिए गए उनके योगदानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।' उल्लेखनीय है कि अगस्त 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) ने जरनैल सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। इस संबंध में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा फैसला लिया गया था।

बता दें कि जरनैल सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में राजौरी गार्डन से MLA चुने गए थे। पंजाब में चुनाव लड़ रही आप ने उनको चेहरा बनाकर वहां भेजा और उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष चुना गया। हालांकि, 2020 के चुनाव में पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया था।

'कोरोना भी एक जीव, उसे भी जीने का अधिकार...', पूर्व सीएम का 'बेतुका' बयान

इजराइल ने दिखाया बड़ा दिल, उठाएगा केरल की सौम्या संतोष के परिवार का पूरा खर्च

EC का बड़ा फैसला- कोरोना काल में स्थगित किए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विधान परिषद चुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -