नगर निगम चुनावों से पहले दिल्ली भाजपा का 'सफाई' अभियान, 3 पार्षद किए सस्पेंड
नगर निगम चुनावों से पहले दिल्ली भाजपा का 'सफाई' अभियान, 3 पार्षद किए सस्पेंड
Share:

नई ​दिल्ली: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अपने तीन निगम पार्षदों को 6 वर्ष के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले को अगले वर्ष होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी में सफाई अभियान के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता की तरफ से रविवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक, तीन निगम पार्षदों संजय ठाकुर, रजनी पांडेय तथा पूजा मदान को उनके विरुद्ध बढ़ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर कार्यवाही करते हुए तत्काल असर से 6 वर्ष के लिए बीजेपी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

वही संजय ठाकुर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) के अंतर्गत आने वाले सहदुलजाब वार्ड से पार्षद हैं, तो रजनी बब्लू पांडेय न्यू अशोक नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो पूर्वी दिल्ली नगर निगम (RDMC) के तहत आता है। वहीं, पूजा मदान उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के मुखर्जी नगर वार्ड का प्रतिनिधित्व करती हैं।

वही आदेश गुप्ता की तरफ से तीनों निगम पार्षदों को भेजी गई चिट्ठी में बताया गया है कि आपको यह सूचित किया जाता है कि आपके विरुद्ध लोगों की अत्याधिक आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों की वजह से आपको 6 वर्ष के लिए बीजेपी की साधारण सदस्यता से निलंबित किया जाता है। आपको कई बार इस बारे में अवगत करा कर अपने भ्रष्टाचारी बर्ताव को ठीक करने के लिए बोला गया, मगर आपके बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया। अत: आपको तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए बीजेपी की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।   

भूकंप के झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश

UKLF के अध्यक्ष लुंखोसन हाओकिप को एनआईए ने किया गिरफ्तार

'आपके ISI एजेंट महिला से संबंध थे राज को राज रहने दो', कैप्टन अमरिंदर पर बरसे सिद्धू के सहायक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -