ऐप बेस्ड टैक्सियों के विरोध में काली-पीली टैक्सियां हड़ताल पर
ऐप बेस्ड टैक्सियों के विरोध में काली-पीली टैक्सियां हड़ताल पर
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में आज लोगों को सवारी करने में परेशानी हो सकती है, क्यों कि आज लाल-पीली टैक्सियां और दिल्ली की ऑटो रिक्शा यूनियन हड़ताल पर है। ये लोग ऐप बेस्ड टैक्सियों के विरोध में उतर आए है। इनका कहना है कि ये हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। दिल्ली से पहले मुंबई में भी टैक्सी वालों ने हड़ताल की धमकी दी थी, लेकिन कल रात ही उन्होने हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी।

एक अनुमान के आधार पर दिल्ली में 15000 काली-पीली टैक्सियां और 85000 के करीब ऑटो रिक्शा है। बारिश के मौसम में हड़ताल पर जाने से मुसाफिरो को कठिनाई हो सकती है। दिल्ली की 20 ट्रांसपोर्ट यूनियनों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने हड़ताल का समर्थन किया है और शामिल होने की बात भी कही है।

यह पहली बार है, जब अलग-अलग राजनवीतिक दलों को समर्थन करने वाले यूनियन एक साथ हड़ताल पर जा रहे है। सोमवार की रात 12 बजे से ही हड़ताल शुरु है। सोमवार को दिल्ली ऑटोरिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेन्द्र सोनी ने कहा कि इस यूनियन की ओर से दिल्ली सरकार के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने कहा कि हालांकि यदि दिल्ली सरकार उनसे बातचीत करना चाहती है तो वह अपने प्रतिनिधि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज सकती है जहां ड्राइवर कल से धरना देने जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -