Delhi Election live: दिल्ली चुनाव परिणामों के बीच उपराज्यपाल ने भंग की छटवीं विधानसभा
Delhi Election live: दिल्ली चुनाव परिणामों के बीच उपराज्यपाल ने भंग की छटवीं विधानसभा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने विधानसभा भंग कर दी है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गणना जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 58 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अब आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद आज आए रुझानों में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती नज़र आ रही है। बता दें कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कड़ा मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।

वहीं रुझानों के बाद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट पोस्ट किया है। इस पोस्टर में लिखा है कि, 'राष्ट्र निर्माण के लिए AAP से जुड़ें, जुड़ने के लिए Missed Call दें 9871010101'। इस ट्वीट का मतलब स्पष्ट है कि दिल्ली में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल अब राष्ट्रीय सियासत में एक बार फिर से दस्तक देने की कोशिश में नज़र आ रहे हैं।

विश्व की बड़ी कंपनियां भारत में चलाना चाहती है प्राइवेट ट्रेन, RFQ निविदाएं होगी जल्द आमंत्रित

Stock Market: सेंसेक्स 400 और निफ्टी 120 के पार, इन कंपनियों के शेयरों में आई तेजी

BSNL, Air India और MTNL FY19 में PSU रहा घाटे वाली, ONGC को हुआ फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -