Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली में जेपी नड्डा की अहम् बैठक, कर सकते है बीजेपी नेताओं को संबोधित
Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली में जेपी नड्डा की अहम् बैठक, कर सकते है बीजेपी नेताओं को संबोधित
Share:

नई दिल्ली: राजधानी में चल रही चुनावी भगदड़ के मद्देनजर प्रचार की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पालम विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के संबोधित करेंगे. जंहा यह बैठक सेक्टर-7 रामफल चौक स्थित द्वारका के भाजपा कार्यालय में होगी. पालम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से विजय पंडित प्रत्याशी हैं.

भाजपा के स्टार प्रचारक में मोदी, शाह व नड्डा शामिल:आपकी जानकरी के लिए हम आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा को सत्ता दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे. इनके साथ ही भाजपा से जुडे फिल्मी कलाकार भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली की सड़कों पर वोट मांगते नजर आएंगे. भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है. इस सूची में मोदी, शाह व नड्डा के साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए उतारा जाएगा. दिल्ली के सभी सांसदों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है. कलाजगत से राजनीति में आने वाले भाजपा नेता भी पार्टी के पक्ष में हवा बनाने के लिए रोड शो करेंगे.

भाजपा के स्टार प्रचारक: वहीं इस बात का पता चला है कि भाजपा के कई दिग्गज पीएम  नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, धर्मेद्र प्रधान, प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी, रमेश पोखरियाल निशंक, सोम प्रकाश, गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्तार अब्बास नकवी, अनुराग ठाकुर, नित्यानंद राय व हरदीप पुरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा. 

चुनाव प्रचार पंहुचा जोर पर, शुरू हुआ केजरीवाल का रोड शो

इमरान खान ने माना- पाक में धार्मिक कट्टरता, इसलिए कोई नहीं आना चाहता पाकिस्तान

इस कॉलेज का सपना देखा करते थे सीएम योगी, जंहा बच्चे ही नहीं बल्कि...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -