आज जैसलमेर के सैन्य प्रतिष्ठान में होंगी रक्षामंत्री
आज जैसलमेर के सैन्य प्रतिष्ठान में होंगी रक्षामंत्री
Share:

नईदिल्ली। रक्षामंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण भारतीय सेना की विभिन्न यूनिट्स का दौरा कर चुकी हैं। इस दौरान वे सैन्य अधिकारियों, सैन्यकर्मियों से मिल चुकी हैं। आज वे जैसलमेर और जोधपुर के सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगी। इस हेतु तैयारियाॅं पूरी कर ली गई हैं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण यहाॅं पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगी।

वे पश्चिमी सीमा पर की जाने वाली सुरक्षा तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगी। इस मामले में सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि, निर्मला सीतारमण दोनों स्थानों पर बैठक लेंगी।  वे सुरक्षा मसले को लेकर ध्यान देंगी। माना जा रहा है कि, वे सैन्य साजो सामान को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा कर सकती हैं।  

रक्षामंत्री के तौर पर सेना के अधिकारियों और जवानों के बीच निर्मला सीतारमण का पहुॅंचना बेहद अहम माना जा रहा है। निर्मला सीतारमण पहले भी कई सैन्य ठिकानों का दौरा कर चुकी हैं। 

निर्मला सीतारमन का कच्छ दौरा, अब जाऐंगी सियाचीन

नई रक्षा मंत्री रोज करेंगी सेना प्रमुखों से बैठक

रक्षा मंत्री का बड़ा एलान- सेना में 800 महिलाओं की होगी भर्ती

देश को मिला रक्षामंत्री के तौर पर महिला नेतृत्व

मार्शल अर्जन सिंह का योगदान नहीं भूलेगा देशः PM मोदी

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -