15.76 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम
15.76 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम
Share:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर से एक नया आयाम पा लिया है और इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। जी दरअसल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के इस 'भव्य दीपोत्सव' को देखा-परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। बताया जा रहा है कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही।

आज दिवाली पर क्या है शुभ मुहूर्त-पूजन सामग्री, पूजा विधि और किन बातों का रखना है ध्यान

जी हाँ और यहाँ दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही 'श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाए गए। आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। वहीं मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर 'जय सिया राम' का गगनभेदी नारों से गूंज उठी। जी दरअसल इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था। बीते कल अयोध्या में राम की पैड़ी पर 15.76 लाख दीप जलाए गए।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की ओर से इसका प्रमाण पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस सर्टिफिकेट को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके साक्षी बने। उसके बाद उन्होंने इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से शुभकामनाएं दीं।

एक फ्रेम में दिखीं दो खूबसूरत हसीनाएं, देखने वालों के उड़े होश

दिवाली ऑफर: मोबाइल खरीदने पर फ्री मिल रही शराब की बोतल और जिंदा मुर्गा

PM मोदी से राष्ट्रपति मुर्मू तक इन दिग्गज नेताओं ने अनोखे अंदाज में दी दिवाली की शुभकामनाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -