दीपोत्सव पर 18 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या, इस बार खास है योगी सरकार की तैयारी
दीपोत्सव पर 18 लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या, इस बार खास है योगी सरकार की तैयारी
Share:

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में एक बार फिर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां आरम्भ हो चुकी हैं। जी हाँ, अयोध्या में इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर 14 लाख से ज्यादा दीयों को जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने कमर कस ली है। केवल यह नहीं बल्कि अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4।50 लाख दीये जलाए जाएंगे। जी हाँ और इस तरह दीपोत्सव पर अयोध्या करीब 18 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगी।

इस बारे में प्रमुख सचिव पर्यटन, मुकेश मेश्राम का कहना है कि 'मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर साल दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जाता है। इस बार छठवें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी में 14 लाख से ज्यादा दीयों को जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। पिछली बार यहां 12 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए थे।' इसके अलावा प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि, 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को प्रत्येक ग्राम सभा से 10-10 दीए बनवाने का निर्देश दिया गया है। इन दीयों को डॉ। राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद को सौंपा जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी दीयों को दीपदान के संयोजक चीफ प्रॉक्टर डॉ। अजय प्रताप सिंह और पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद यादव को देंगे।'

आपको बता दें कि इस बारे में पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दीये जलाए जाएंगे। ये दीये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि पर 51 हजार, हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसी तरह कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, राम जानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरत कुंड (नंदी ग्राम) समेत प्रमुख मंदिरों में 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि पूरे अयोध्या को रोशन करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी दीये वितरित किए जाएंगे।

रहस्यों से भरपूर है सनी की 'चुप' फिल्म, देहल जाएगा आपका दिल

115 ग्राम पंचायतों में खोली जायेंगी उचित मूल्य की दुकानें

रोहित शेट्टी से मिले गृह मंत्री अमित शाह, क्या होने वाला है कुछ खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -