प्रेग्नेंट है बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, सोर्स ने लीक की खबर
प्रेग्नेंट है बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, सोर्स ने लीक की खबर
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर स्टार कपल दीपिका पादुकोण एवं रणवीर सिंह के प्रशंसक लंबे वक़्त से उनकी ओर से खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स उनके प्रशंसकों को खुश कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, दीपिका प्रेग्नेंट है। हाल ही में दीपिका बाफ्टा अवार्ड शो में थीं। इस दौरान उन्होंने साड़ी से अपना पेट कवर कर रखा था। इन फोटोज को देखकर कई लोग कमेंट कर रहे थे कि वह बेबी बंप छिपा रही हैं। मंगलवार को दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर साझा की है उस पर कई लोगों ने लिखा है कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह उनका सेकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है। बता दें कि इन खबरों पर दीपिका या रणवीर की ओर से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है। रणवीर और दीपिका की शादी को 5 वर्ष हो चुके हैं। उनके माता-पिता बनने की रिपोर्ट्स पर प्रशंसक उत्साहित हैं।

दीपिका पादुकोण ने BAFTA की फोटोज शेयर की थीं तो उसमें लोगों को उनका बेली बंप नजर आ रहा था। अब लेटेस्ट एक लग्जरी होटल की फोटोज पोस्ट की है। इसमें वह बहुत कुछ खाती नजर आ रही हैं। हालांकि यह ऐड है मगर लोग इस पर उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में लिख रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा है, मुझे लगा ये प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट है। एक ने लिखा है, वह प्रेग्नेंट हैं, फोटोज इसका सबूत हैं। दीपिका को बच्चों से बेहद प्यार है। वह एक इंटरव्यू में भी बता चुकी हैं कि उनको एवं रणवीर को बच्चों से प्यार है। वह उस दिन की प्रतीक्षा कर रही हैं जब अपना परिवार शुरू करेंगी।

‘डॉन 3’ को लेकर आया नया अपडेट, प्रियंका चोपड़ा की जगह नजर आएंगी ये बॉलीवुड अदाकारा

‘लाहौर 1947’ में होगी सनी देओल के बेटे की एंट्री, खुद एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

साउथ के इस एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने क्यों कम कर दी अपनी फीस?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -