‘लाहौर 1947’ में होगी सनी देओल के बेटे की एंट्री, खुद एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
‘लाहौर 1947’ में होगी सनी देओल के बेटे की एंट्री, खुद एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सनी देओल की अगली फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का नाम है- ‘लाहौर 1947’। वहीं, फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं। जिन्हें लेकर पिछले दिनों खबर आईं थी कि, उन्हें दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई गई है। मगर 24 घंटे पश्चात् ही जमानत भी मिल गई। खैर, बात सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ की कर लेते हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म में सनी देओल के बड़े बेटे करण की एंट्री की बात सामने आई थी। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा हिंट दे दिया है।

ऐसा बताया गया था कि, राजकुमार संतोषी फिल्म में सनी देओल के बेटे की भूमिका निभाने के लिए किसी को ढूंढ रहे हैं। इस किरदार के लिए निर्देशक ने 37 ऑडिशन लिए थे। इस भूमिका के लिए सनी देओल के बेटे ने भी ऑडिशन दिया था। अब कुछ दिनों पश्चात् करण ने हाथों में स्क्रिप्ट लिए एक फोटो साझा की है। जिसे लेकर प्रशंसकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

दरअसल, करण देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो साझा की। इसमें वो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा: किरदार में ढलने की कोशिश। हालांकि, उनकी ओर से अपने किरदार को लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। फोटो पर चाचा बॉबी देओल ने भी कमेंट किया है। वहीं लोगों की गजब की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। दरअसल सनी देओल के ऑनस्क्रीन बेटे के लिए ऑडिशन हो चुके है। इसके लिए यदि करण को फाइनल कर दिया गया है, तो बाप-बेटे की जोड़ी स्क्रीन साझा करती दिखाई देगी। खैर, अभी भी निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है। दरअसल करण देओल ने ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। मगर फिल्म कुछ विशेष कमाई नहीं कर सकी थी।

‘ऐसे बाप को पब्लिक के सामने फांसी देनी चाहिए’, आखिर क्यों पिता से इतनी नफरत करती थीं ये बॉलीवुड अदाकारा?

तलाक की घोषणा के बाद पहली बार दिखीं ईशा देओल, पैपराजी को देख कुछ यूँ किया रिएक्ट

भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्ला उठे रणबीर कपूर, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -