साउथ के इस एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने क्यों कम कर दी अपनी फीस?
साउथ के इस एक्टर के लिए जान्हवी कपूर ने क्यों कम कर दी अपनी फीस?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर इस समय निर्देशकों की पहली पसंद बनी हैं। जल्द ही वो जूनियर NTR की ‘देवरा’ से दक्षिण भारतीय फिल्मों में एंट्री लेने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी बीच उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया। जो है रामचरण की RC16। इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर एवं सूर्या का नाम लॉक हो चुका है। ऐसा बताया जा रहा है फिल्म में जान्हवी लीड रोल में होंगी। 

फिल्म को उन्हीं के पिता बोनी कपूर ने पिछले दिनों कंफर्म भी कर दिया था। इसी बीच पता लग गया है कि, रामचरण की फिल्म के लिए वो कितनी फीस चार्ज कर रही हैं। वही कुछ दिनों पहले खबरें आईं थी कि, ‘देवरा’ के पश्चात् जान्हवी कपूर ने फीस बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने जूनियर NTR की फिल्म के लिए 10 करोड़ की रकम ली है। ऐसे में रामचरण की फिल्म के लिए जो उनकी फीस बताई जा रही है, वो इससे बहुत कम है। तो क्या अभिनेत्री ने फीस कम कर दी है?

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, जान्हवी कपूर ने आरसी 16 के लिए 3 करोड़ फीस मांगी है। ऐसा बताया जा रहा है कि, दक्षिण भारतीय फिल्मों में किसी अभिनेत्री के लिए इतनी फीस की डिमांड करना बड़ी बात है। मगर इस डिमांड को RC16 की टीम ने पूरा कर दिया गया है। मगर अब सवाल यही है कि, 10 करोड़ से सीधा 3 करोड़। आखिर फीस कम करने का कारण क्या है? फिलहाल नए अपडेट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। जबकि, फिल्म को अगले वर्ष रिलीज कर दिया जाएगा। दरअसल राम चरण की फिल्म की शूटिंग आरम्भ करने से पहले ही वो ‘देवरा’ का शूट पूरा कर लेंगी।

‘ऐसे बाप को पब्लिक के सामने फांसी देनी चाहिए’, आखिर क्यों पिता से इतनी नफरत करती थीं ये बॉलीवुड अदाकारा?

तलाक की घोषणा के बाद पहली बार दिखीं ईशा देओल, पैपराजी को देख कुछ यूँ किया रिएक्ट

भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्ला उठे रणबीर कपूर, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -