दीपिका पादुकोण की फैन हुईं कंगना रनौत, तारीफ में कह डाली ये बड़ी बात
दीपिका पादुकोण की फैन हुईं कंगना रनौत, तारीफ में कह डाली ये बड़ी बात
Share:

95वें अकेडमी अवॉर्ड में भारत का डंका बजा। ऑस्कर 2023 पूरी तरह से भारतीय फिल्मों के नाम रहा। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड सेरेमनी बतौर प्रेजेंटर सम्मिलित हुई थीं। ब्यूटी क्वीन दीपिका ने जिस ग्रेस और कॉन्फिडेंस के साथ अकेडमी अवॉर्ड के मंच पर अपने देश को रिप्रसेंट किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत भी दीपिका की मुरीद हो गईं। कंगना ने विशेष अंदाज में दीपिका की प्रशंसा की है। 

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के मंच पर दीपिका पादुकोण ने अपनी स्पीच से अपने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। ऑस्कर 2023 में प्रेजेंटर बनकर दीपिका ने हिंदी फिल्मों को दुनियाभर में विशेष इज्जत दिलाई है। दीपिका के इसी अंदाज ने कंगना रनौत जैसी धाकड़ अभिनेत्री को भी अपना फैन बना लिया है। कंगना ने दीपिका की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। अकेडमी अवॉर्ड में देश का नाम ऊंचा करने पर कंगना ने दीपिका को काफी सारा प्यार दिया है। कंगना रनौत ने ऑस्कर के मंच से दीपिका की स्पीच का वीडियो क्लिप साझा करके उनकी खास अंदाज में प्रशंसा की।

अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा- दीपिका पादुकोण कितनी खूबसूरत दिखती हैं। पूरे देश को एक साथ लेकर वहां खड़े होना सरल नहीं है। देश की इमेज, रेप्युटेशन को अपने नाजुक कंधों पर उठाना तथा इतने ग्रेस और आत्मविश्वास के साथ बोलना। दीपिका इस बात की गवाह हैं कि भारतीय महिलाएं सबसे बेस्ट हैं। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 के मंच पर एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने नाटू नाटू को प्रेजेंट किया था। दीपिका ने स्टेज पर नाटू नाटू सॉन्ग तथा RRR फिल्म की प्रशंसा भी की। दीपिका की स्पीच के चलते वहां बैठी ऑडियंस ने खूब हूटिंग की। दीपिका की स्पीच के चलते ऑडिटोरियम कई बार तालियों की आवाज से गूंज उठा था। 

सलमान खान के फैंस के लिए आई खुशखबरी, एक्टर की नई फिल्म का हुआ ऐलान!

शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस लूटा रहे है जमकर प्यार

सतीश कौशिक की मौत को हत्या बताए जाने पर आई पत्नी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -