बाजीराव मस्तानी से दीपिका और प्रियंका का भी पोस्टर रिलीज
बाजीराव मस्तानी से दीपिका और प्रियंका का भी पोस्टर रिलीज
Share:

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी से अभिनेता रणवीर सिंह का 60 फीट लम्बा पोस्टर रिलीज होने के बाद अब फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का भी पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही प्रियंका चोपड़ा ने अपना पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

प्रियंका इन दिनों कनाडा में अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग कर रही है. वही फिल्म में बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण ने मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में अपना 40 फीट लंबा पोस्टर लॉन्च किया.

साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्टर की झलक ट्विटर पर भी शेयर की. आपको बता दे की यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. यह एक ऐतिहासिक फिल्म है. जिसमे पेशवा बाजीराव की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है. इस फिल्म से पहले संजय लीला भंसाली रामलीला में रणवीर और दीपिका के साथ काम कर चुके है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -