दीपिका कुमारी ने हासिल किया रजत पदक
दीपिका कुमारी ने हासिल किया रजत पदक
Share:

मैक्सिको सिटी : भारतीय शानदार और दिग्गज निशानेबाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में 5 वर्ष में चौथा रजत पदक अपने नाम किया है। दीपिका कुमारी को फाइनल में कोरिया की चोइ मिसुन से हार का सामना करना पड़ा। और हार जाने की वजह से उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पांच कोशिशो में पहला स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश में जुटी दीपिका ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल काफी आसान तरीके से जीता, लेकिन फाइनल में वर्ल्ड की नंबर एक तीरंदाज मिसुन से 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

देश ने टूर्नामेंट में दो रजत पदक हासिल किये है। अभिषेक वर्मा ने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में भारत को पहला रजत दिलाया। दीपिका और मिसुन 29 तीरों के बाद पहले सेट में बराबरी पर कायम थे, लेकिन बाद में कोरियाई तीरंदाज ने 5-1 की बेहतरीन बढत बना ली।
 
दीपिका ने रजत पदक जितने के बाद कहा की 'काश मैं स्वर्ण पदक हासिल कर लेती। मुझे पता नहीं की में स्वर्ण पदक क्यों हासिल नहीं कर पाई हूं।' दीपिका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण 2010 दिल्लीराष्ट्रमंडल खेल और 2 वर्ष बाद अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप में जीते हैं। यह उनका चौथा विश्व कप फाइनल रजत पदक था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -