रियो से पहले तीरंदाज दीपिका ने दिखाया दम,बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
रियो से पहले तीरंदाज दीपिका ने दिखाया दम,बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : रियो ओलिंपिक्स से पहले भारत के लिए शानदार ख़बर आई है. भारतीय स्टार तीरंदाज वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता और कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दीपिका कुमारी ने शंघाई में चल रहे तीरंदाजी वर्ल्ड कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. 21 साल की दीपिका ने दक्षिण कोरिया की तीरंदाज़ कि बो-बाई के 720 में 686 के स्कोर की बराबरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया.

शंघाई में खेले गए इस मुक़ाबले में झारखंड की दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 686 का स्कोर किया और 2015 में बनाए गए दक्षिण कोरियाई तीरंदाज़ कि बो-बाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

वर्ल्ड की नंबर 5 खिलाडी दीपिका कुमारी अपनी टीम के साथ पिछले साल ही रियो के लिए जगह बना चुकी हैं.और ओलिंपिक ट्रायल्स के दौरान भी वह शानदार फ़ॉर्म में नज़र आई हैं.

भारतीय तीरंदाज़ी संघ के कोषाध्यक्ष वीरेन्द सचदेवा ने बताया कि दिल्ली में हुए ओलिंपिक क्लालिफ़िकेशन के समय दीपिका ने 2 बार 690 तक का स्कोर किया है. और अगर दीपिका इतना स्कोर रियो में भी कर पाती हैं तो तीरंदाज़ी में ओलिंपिक मेडल पक्का है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -