दो पक्षों के विवाद में हुई व्यक्ति की मौत, हुड़दंगियों ने निकाली पिस्टल
दो पक्षों के विवाद में हुई व्यक्ति की मौत, हुड़दंगियों ने निकाली पिस्टल
Share:

इंदौर/ब्यूरो। शहर में स्तिथ बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में वारदात हो गई। दो पक्षों में जमकर हथियार चले, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमले में आठ लोग घायल भी हुए हैं। वारदात के बाद पुलिस बल तैनात करना पड़ा। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। गोलियां चलाने के लिए पिस्टल तक निकल गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम जगवीर है। वहीं रणवीर, यशवीर, बलवीर, कशिश, ललिता घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

पुलिसकर्मियों ने खदेड़ने की कोशिश की तो जवानों से भी झूमाझपटी करने लगे। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने गाड़ियां भी तोड़ कर दी। सभी लोग बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

दिवाली पर हट के दिखा कीर्ति सुरेश का अंदाज

कृति की ऐसी अदाएं हर किसी को दीवाना बनाएं

बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -