चैन्नई बाढ़ में बहकर गया युवक, श्रीलंका के समुद्र तट पर मिली लाश
चैन्नई बाढ़ में बहकर गया युवक,  श्रीलंका के समुद्र तट पर मिली लाश
Share:

रामेश्वरम: श्रीलंका के त्रिंकोमाली में समुद्र तट पर चेन्नई के एक व्यक्ति की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि  यह लाश तमिलनाडु के चेन्नई में आई बाढ़ में बहकर यहां आई होगी। शव कि शिनाख्त पूमी दुरई के रूप में हुई है। जानकारी दे कि रविवार के दिन स्थानीय मछुआरों के एक दल को लाश नज़र आई। इस मामले में श्रीलंका के त्रिंकोमाली थाने के कांस्टेबल अनानडान ने जानकारी देते हुए बतया कि मृत व्यक्ति के पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त चेन्नई के कामराज नगर कि NGO कॉलोनी के निवासी एन. पूमी दुरई के रूप में हुई है।

व्यक्ति का मकान नंबर 13-15 है। कॉन्स्टेबल अनानडान के हवाले से श्रीलंका कि नौसेना को यह शव मिला और उसने शव को त्रिंकोमाली के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

इस मामले कि जानकारी भारतीय दूतावास को दे दी गई है। बता दे कि पूमी दुरई के पास जो पहचान पत्र मिला वह चेन्नई के कॉल टैक्सी ड्राइवर्स एसोसिएशन से जारी किया गया था। आशंका है कि समुद्र की लहरो के बहाव के बाद यह शव वहां  पहुंच गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -