बन्दूक छोड़कर थामा प्यार का हाथ, वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 पूर्व नक्सलियों की शादी
बन्दूक छोड़कर थामा प्यार का हाथ, वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 पूर्व नक्सलियों की शादी
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस लगातार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुहीम चला रही है। पिछले एक साल में दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में बहुत से नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने के बाद सभी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वैलेंटाइन डे के दिन दंतेवाड़ा में पुलिस ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को बेहतरीन तोहफा दिया है। 15 नक्सली जोड़ों को बचपन का प्यार मिल गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने बैंडबाजे के साथ उनकी शादी कराई है।

शादी समारोह का आयोजन पुलिस की ओर से किया गया था। पुलिसवाले जहां इस शादी में बाराती बने हुए थे, वहीं अफसर घराती थे। बरातियों का अफसरों ने ही स्वागत किया है। उसके बाद कन्यादान किया है। इस समारोह के लिए कारली हेलीपैड के पास बेहतरीन मंडप बनाया गया था। आत्मसमर्पण करने के बाद ये सभी नक्सली मुख्यधारा में वापस लौट आए हैं। शादी करने वालों में एक जोड़ा ऐसा भी था, जो एक समय में हार्डकोर नक्सली रह चुका है। जोगी और सोमडू पर इनाम घोषित था। सोमडू ने नवंबर 2020 और जोगी ने जनवरी 2021 में आत्मसमर्पण किया था। संगठन में रहने के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया था। सरेंडर करने के बाद दोनों और करीब आ गए थे। समारोह स्थल पर माहौल काफी खुशनुमा था।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिन नक्सलियों का विवाह हुआ है, सभी ने 6 महीने के अंदर सरेंडर किया है। शादी समारोह में इनके परिवार के लोग भी मौजूद था। हमारा प्रयास है कि सभी नक्सली मुख्य धारा में वापस लौटें।

जीएसटी बिक्री रिटर्न में विसंगतियों के लिए करदाता का पंजीकरण हुआ निलंबित

बजट के बाद की खुशी के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 22,038 रु हुए

जानिए इस सप्ताह बाजार की चाल पर विश्लेषकों का क्या है कहना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -