रियो में भी छा गए अक्षय गुरु
रियो में भी छा गए अक्षय गुरु
Share:

इन दिनों सभी के दिलों में एक बात छाई हुई है वह है रियो में इंडिया जियो। जी हां, आप अभी तक नहीं समझे। अरे भाई रियो ओलिंपिक के मैचों का प्रसारण खेल चैनलों पर हो रहा है। वह तो आपने देखा ही होगा। इन आयोजनों में भारतीय खिलाड़ी भी भागीदारी कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अभी तक खेलों में अपने दमखम का प्रदर्शन किया है। तथा 12 वें दिन के बाद अब जाकर भारत की झोली में रजत पदक आया है.

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मालिक ने भारत को यह रजत पदक दिलवाया है. अभी फ़िलहाल देखा जाए तो ब्राजील में चल रहे रियो ओलपिंक में दो मैक्सिकन स्विमर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' के गाने 'आईला रे आईला' पर थिरकती नजर आईं. 

मैक्सिकन तैराक करीम अचाच और नूरिया दियोसदादो ने स्वीमिंग के स्टाइल में इस हिट गाने पर डांस किया 2010 में आई अक्षय की फिल्म 'खट्टा मीठा' हिट रही थी। फिल्म में अक्षय के अपेजिट त्रिशा क्रिश्न थी। अभी वैसे भी देखा जाए तो अक्षय की फिल्म रुस्तम अभी सिनेमाघरो में अपना दमदार प्रदर्शन कर रही है.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -