फिदायीन हो सकती है सेना के जवान से सूचनांए निकलवाने वाली महिला
फिदायीन हो सकती है सेना के जवान से सूचनांए निकलवाने वाली महिला
Share:

नई दिल्ली : आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले निलंबित सेना के अफसर रंजीत से पिछले कई महीनों से एक लड़की सोशल मीडिया के जरिए चैट कर रही थी। इसी दौरान उसने देश की सुरक्षा से जुड़ी कई जानकारियां रंजीत से उगलवा ली। इस ब्रिटिशर महिला का नाम दामिनी मैक्नॉट है। यह खूबसूरत महिला रंजीत से कई दिनों से अश्लील बातें कर रही थी। इसी के जरिए वह रंजीत को ब्लैकमेल कर खुफिया जानकारियां हासिल कर रही थी।

रंजीत को पुलिस ने हिरासत में लिया, तो उसने पूछताछ के दौरान कई और राज भी खोले। उसने बताया कि ऑपरेशन इंद्रधनुष के बारे में उसने दामिनी को बताया था। इंद्रधनुष इंडिया और ब्रिटेन की ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज थी, जो इसी साल जुलाई में ब्रिटेन में हुई थी। दामिनी आईएसआई की अंडरकवर एजेंट है।

इतना ही नही रंजीत ने यह भी कहा कि उसे खुफिया जानकारी के एवज में पीओके के एक कॉन्टैक्ट के जरिए 30 हजार रुपए मिले थे। रंजीत 3 साल पहले फेसबुक के जरिए एक ब्रिटिश महिला के संपर्क में आया था। महिला का नाम दामिनी मैक्नॉट था और उसी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दामिनी ने रंजीत से बताया था कि वो यूके के एक मैगजीन में काम करती है। बात आगे बढ़ते-बढ़ते व्हाट्सएप और स्काइप तक पहुंची। दोनों देर रात तक चैट करने लगे।

इसी तरह उसने रंजीत से धीरे-धीरे सेना की कई जानकारियां निकलवाई। इतना ही नही इन जानकारियों के बदले में रंजीत के अकाउंट में पैसे भी डाले गए। इस घटना के सामने आने के बाद से इंटेलीजेंस एजेंसी ने सेना के लगभग 2 हजार अफसरों के प्रोफाइल पर नजर रख रहा है। सुरक्षा एजेंसियों से जानकारी मिलते ही उसे बर्खास्त कर दिया गया। रंजीत केरल का रहने वाला था। रंजीत को दिल्ली लाया गया है। उसने ये जानकारियां इमेल के माध्यम से शेयर की है।

इसके अलावा सेना के एक पूर्व और एक वर्तमान जवान और बीएसएफ के एक वर्तमान जवान समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया विभाग का मानना है कि वह संभवतः जम्मू कश्मीर के किसी आतंकी संगठन की फिदायीन हो सकती है, जिसका हेड क्वार्टर पाक अधिकृत कश्मीर में हो। दामिनी के आइपी एड्रेस के जरिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -