वृश्चिक राशि वाले आज ना करें क्रोध, अन्यथा बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि वाले आज ना करें क्रोध, अन्यथा बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Share:

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं और आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का यानी 8 सितम्बर का राशिफल।

मेष: अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आमदनी के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृषभ: समझदारी से रुके कार्य को पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन: कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क: अपने वाक् चतुर्यन से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि हो सकती है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह: अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यावसाय में फायदा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सतर्कता रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या : व्यावसाय में प्रयास सफल होंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला : किसी के बारे में अधिक सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक: क्रोध की अधिकता से बनते हुए काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु : कारोबार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकरक रहेगी।

मकर: संतान द्वारा किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम ज्यादा होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ: साझेदारी में किये गए कारोबार में उन्नति होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान-दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन: सुख सुविधा के सामानों पर धन खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जिद न करें। परिजनों की बात मानें, लाभ मिलेगा। घर की साफ सफाई करने में समय बितेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आज इन दो राशियों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी से लाभ

इस राशि के लिए आज से उदय हो रहा है भाग्य, होगी अच्छे दिन की शुरुआत

आज इस एक राशि को होंगी पुरानी बीमारियां, इनके लिए बहुत अनुकूल है समय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -