आज इन पांच राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, उठाना पड़ सकता है नुकसान
आज इन पांच राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, उठाना पड़ सकता है नुकसान
Share:

नई दिल्ली: नक्षत्र अपनी चाल हर वक़्त बदलते रहते हैं। इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी काफी असर पड़ता है। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके अनुसार आपका जीवन प्रभावित होता है। ग्रहों की रोज बदलती चाल की वजह से ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है। कभी हमें कामयाबी मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है। तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में:- 

मेष - कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अपनी इमेज सुधारने का अवसर भी आपको मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

वृष - कारोबार में व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत से धन कमा लेंगे। जो काम पिछले कई दिनों से अधूरे पड़े थे, वे पूरे सकते हैं। 

मिथुन - जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। नौकरी और कारोबार में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं।

कर्क - नौकरी में परेशानी हो सकती है। दैनिक कार्यों में कुछ जोखिम हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। अधिक सोच-विचार में समय न गंवाए

सिंह - परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। 

कन्या - कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात विशेष लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है।

तुला - नौकरी और बिजनेस में फायदा की संभावना बन रही है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। विशेष लाभ व उन्नति के लिए आज आपको कुछ अधिक ही कोशिशें करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सफल भी हो सकते हैं।

वृश्चिक - बिजनेस में लाभ कम ही होगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू न करें। आपके लिए दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां आपका ध्यान भटका सकती हैं।

धनु - रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके कार्य बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही लाभ हो सकता है। 

मकर - नए सौदे आज न करें तो ही अच्छा है। पैसा भी रुक सकता है। दिन की शुरुआत सही नहीं रहेगी। न चाहते हुए भी पैसा खर्चा हो सकता है।

कुंभ - आर्थिक तंगी खत्म होगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। दफ्तर में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरी ताकत से काम निपटा लेंगे।

मीन - कारोबार न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा रहेगा। 

301 साल बाद इस एक राशि पर बन रही है शनिदेव की कृपा, न करें क्रोध

रत्न धारण करने से पहले जान ले ये बातें, वरना हो सकता है नुकसान

जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण अष्टक का पाठ, मिट जाएंगे सारे संताप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -