लाखों का माल ले उड़े डकैत, 2 की हत्या
लाखों का माल ले उड़े डकैत, 2 की हत्या
Share:

सारण : बिहार में सोनपुर थाना अंतर्गत बाकरपुर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। ऐसे में डकैत एक घर में दाखिल हुए और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। डकैत केवल एक ही मकान में दाखिल नहीं हुए बल्कि डकेतों ने करीब दो मकानों पर धावा बोला। ऐसे में करीब 12 डकौतों ने दोनों घरों में उत्पात मचाया। यहां से डकैत अपने साथ बड़े पैमाने पर कीमती सामान ले गए। इन डकैतों ने दो लोगों की हत्या भी कर दी। डकैती की इस घटना के विरोध में ग्रामीणों द्वारा सुबह सड़क जाम कर दी गई।

बाकरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक प्रदर्शन भी किया। दारोगा को निलंबित किए जाने की सूचना भी सामने आई। जब ग्रामीणों को डकैती और लोगों की हत्याओं की जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। बाकरपुर में राष्ट्रीय राजगार्म पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिसके चलते दारोगा को निलंबित कर दिया गया। डकैतों द्वारा दीनानाथ सिंह के पड़ोसी और भाई के घर पर हमला कर दिया।

उन्होंने अपने भाई के घर डकैती होते देख अपने घर की छत पर आराम कर रहे दीनानाथ सिंह के परिजन शोर मचाने लगे। डकौतों न दीनानाथ सिंह के घर को भी निशाना बनाया। ऐसे में शोरगुल होने पर डकैतों ने दीनानाथ सिंह और उनकी पतोहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हो गए। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

हमले में दीनानाथ सिंह की पत्नी और पुत्र घायल हो गए। डकैत अपने साथ लाखों रूपए नकद, आभूषण और कीमती सामान ले उड़े। जब लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया। दूसरी ओर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपने डाॅग स्क्वाड से मौके का निरीक्षण किया। यही नहीं फोरेंसिक एक्सपस्र्टस ने मौके का परीक्षण किया और तथ्य एकत्रित किए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -