चक्रवात: सितरंग के कहर से 5 लोगों की मौत, बंगाल में भी अलर्ट जारी
चक्रवात: सितरंग के कहर से 5 लोगों की मौत, बंगाल में भी अलर्ट जारी
Share:

कोलकाता: चक्रवाती तूफान सितरंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जी दरअसल यह हर गुजरते वक्त के साथ तेज होता जा रहा है। बीते कल यानी दिवाली की मध्य रात्रि में तूफान ने बांग्लादेश में कहर बरपाया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता का कहना है कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं। उधर, बंगाल में तूफान के मंडराते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत प्रशासन अलर्ट है।

जानिए कैसे कोयला मजदूर का बेटा बना क्रिकेट की दुनिया का हीरा

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "तूफान सितरंग को लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें 25 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। लोगों से अपील है कि वे बेवजह सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में बाहर जाने से बचें। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है।" अपको बता दें कि तूफान सितरंग से नादिया जिले के उत्तर और दक्षिण 24 परगना के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

कौन हैं ब्रिटेन के नए भारतीय PM ऋषि सुनक, जिन्होंने UK में रचा इतिहास

इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिले में हवा की गति 70-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। अपको बता दें कि पूर्वी मिदनापुर जिलों में सुबह तक हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है। दक्षिण बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिलों, कोलकाता, हावड़ा, हुगली में सुबह तक 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर 85-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

इसी के साथ तूफान के टकराने के समय पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ आने की भी संभावना जताई जा रही है। जी हाँ और इसके लिए मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 25 अक्टूबर 2022 तक समुद्र में न जाएं। अपको बता दें कि 25 अक्टूबर 2022 की दोपहर को तूफान धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।

पटाखा फोड़ने पर हुआ विवाद, 3 नाबालिगों ने कर दी 21 साल के युवक की हत्या

कोहली की निंदा करने वालों पर फूटा ब्रेट ली का गुस्सा, कहा- "लीजैंड हैं वो..."

पटाखा फोड़ने पर 6 महीने की जेल से नहीं डरे दिल्लीवाले, खूब की आतिशबाजी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -