फिर से कश्मीर के कई जिलों में कर्फ्यू !
फिर से कश्मीर के कई जिलों में कर्फ्यू !
Share:

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया। ये कर्फ्यू कुलगाम जिले में अलगाववादियों के मार्च को विफल करने के लिए लगाया गया है। शहर के पांच थाना क्षेत्रों समेत कई जगहों पर आज कर्फ्यू लगा है। घाटी में 8 जुलाई से जारी हिंसा के बाद से ठप की गई मोबाइल सेवा आंशिक रुप से बहाल कर दी गई, कल अनंतनाग से कर्फ्यू हटा लिया गया था, जिसके बाद से उपद्रवियों ने फिर से विरोध प्रदर्शन किया।

कल शहर में हुए संघर्ष में एक 61 साल के बुजुर्ग की जान चली गई थी। जिसके बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में 14 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर पूरे कुलगाम जिले और अनंतनाग शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

आज अलगाववादियो द्वारा बंद का आह्वान किए जाने के बाद से आज लगातार 19 वें दिन भी घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। घाटी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए अलगाववादी समूह ने मार्च निकालने का ऐलान किया था। स्कूल-कॉलेज व व्यापरिक प्रतिष्ठान भी बंद है। सार्वजनिक वाह भी सड़कों से नदारद है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -