गर्मी में होती है पेट की समस्या तो दही में मिलाकर खाएं ये चीज
गर्मी में होती है पेट की समस्या तो दही में मिलाकर खाएं ये चीज
Share:

गर्मी के दिनों में हमेशा लोग खाने के साथ दही चीनी का इस्तेमाल करते हैं। जी हाँ, आप तो जानते ही होंगे आलू परांठा के साथ दही चीनी खाना काफी पुरानी परंपरा है। आपको बता दें कि दही खाने से हमारा पाचनतंत्र मजबूत होता है और रोज दही खाने से पेट की समस्याएं नहीं होती शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। आप सभी को बता दें कि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में दही चीनी खाना पेट को ठंडा रखता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं दही-चीनी खाने के फायदे।

दही-चीनी खाने के फायदे-

पेट में ठंडक- सुबह दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है। इसी के साथ पेट की जलन अम्लता भी इससे कम होती है। इसी के साथ दही चीनी से पित्त दोष कम होता है इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। आपको बता दें कि खाने के साथ दही चीनी खाना बहुत फायदेमंद है।

गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं- दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। जी हाँ क्योंकि इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है। आंतों के लिए भी दही चीनी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम भी दही चीनी खाने से स्वस्थ रहता है।

ग्लूकोज मिलता है- सुबह दही चीनी खाने से शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है। आपको बता दें कि दही-चीनी खाने से आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। ग्लूकोज आपके दिमाग शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, इसके अलावा दही चीनी खाकर घर से निकलने पर आप दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं।

पचाने में आसान- दही को पचाना भी आसान होता है और दही चीनी खाने में हलकी होती है। इस वजह से गर्मी में ये पेट को ठंडक पहुंचते है। दाल चावल या परांठे के साथ दही जरूर खाना चाहिए।

सिर्फ कैंसर ही नहीं तंबाकू खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

बार-बार हो रही है कब्ज तो आपको हो सकता है कैंसर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -