मध्य प्रदेश: शिवपुरी में बारिश के चलते सड़क पर घूमते आए मगरमच्छ
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में बारिश के चलते सड़क पर घूमते आए मगरमच्छ
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। इन सबके बीच शिवपुरी में सड़कों पर मगरमच्छ घूमते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शिवपुरी के पास जाधव सागर तालाब में काफी तादाद में मगरमच्छ मौजूद हैं। ये मगरमच्छ अब शहर के नालों में भी घूमते हुए देखे जा सकते हैं। मानसून के दिनों में ये मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में भी आ जाते हैं। 

ऐसा ही एक मगरमच्छ बीती रात फिजिकल कॉलेज रोड थाने के पास सड़क पर घूमता हुआ नज़र आया। कुछ समय बाद वो एक गली में जा घुसा। इलाके में रात के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने इस मगरमच्छ को देखा और पुलिस कंट्रोलरूम को जानकारी दी। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाकर इस मगरमच्छ को पकड़वाया। वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस मगरमच्छ को पकड़ा और सुरक्षित जलाशय मे छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए।

आपको बता दें कि इन दिनों लगातार हो रही बारिश के चलते मध्य प्रदेश में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं, अब तक राज्य में 200 से अधिक लोगों की जान बारिश और बाढ़ की वजह से गई है, साथ ही लाखों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

सऊदी अटैकः इतना महंगा हो सकता है कच्चा तेल, भारत भी होगा प्रभावित

भारतीय मुद्रा में आई गिरावट, जाने कारण

FPIs INVESTMENT : सितंबर के पहले पखवाड़े में एफपीआई ने देश में किया इतना निवेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -