नदी में तैर रहे फुटबॉलर जीसस अल्बर्टो लोपेज को खा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने मगरमच्छ को मारी गोली
नदी में तैर रहे फुटबॉलर जीसस अल्बर्टो लोपेज को खा गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने मगरमच्छ को मारी गोली
Share:

वाशिंगटन: कोस्टा रिका के फुटबॉलर जीसस अल्बर्टो लोपेज ऑर्टिज पर शनिवार (29 जुलाई) को नदी में तैरते वक़्त मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिसमें फुटबॉलर की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो उन्होंने मगरमच्छ का पीछा भी किया। रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय फुटबॉलर कोस्टा रिका के गुआनाकास्ट प्रांत के रियो कैनास में नदी में तैर रहे थे। अचानक दूसरी ओर से मगरमच्छ आ गया और उसने फुटबॉलर पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने फुटबॉलर की लाश को बाहर निकाला।  

स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि उनके अधिकारियों ने मगरमच्छ को गोली मार दी थी, ताकि वह फुटबॉलर के शरीर को छोड़ दे। यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि अगर मगरमच्छ को ठीक उसी वक़्त गोली नहीं मारी गई होती, तो मगरमच्छ आदमी के शरीर को कहीं छिपा देता और फिर बचाव की कोई संभावना नहीं होती। अब इस घटना की कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक विशाल मगरमच्छ एक व्यक्ति के शरीर को अपने मुंह में दबाकर पानी में तैर रहा है। एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि स्थानीय लोग शव को किनारे पर लाने से पहले मगरमच्छ को पानी के अंदर ही गोली मार देते हैं। 

बता दें कि, जीसस अल्बर्टो लोपेज ऑर्टिज, जो चूचो के नाम से विख्यात हैं, डेपोर्टिवो रियो कैनास टीम के फुटबॉलर थे। वह दो बच्चों के पिता भी थे। वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण, 31 जुलाई को लोपेज के परिवार के सदस्यों ने जनता से फुटबॉलर के अंतिम संस्कार के खर्च का भुगतान करने में सहायता करने को कहा। जीसस अल्बर्टो के टीम मैनेजर लुइस कार्लोस मोंटेस भी लोपेज परिवार की मदद करने का प्रयास  कर रहे हैं। फुटबॉलर के क्लब ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, 'गहरे दुख के साथ हम अपने खिलाड़ी जीसस लोपेज ऑर्टिज की आत्मा की शांति की कामना करते हैं। हम उनके पूरे परिवार की पीड़ा में शामिल हैं।'

सुनील छेत्री: भारत का वो जांबाज़ फुटबॉलर, जिसने गोल के मामले में मेसी और रोनाल्डो को भी पछाड़ा !

टोयोटा की इन कारों ने ग्राहकों के दिलों में बनाया खास स्थान

विस्तार से जानें क्या होता है व्यक्तिगत कार्बन फुटप्रिंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -