प्रियंका के भाई की होटल पर Crime.....
प्रियंका के भाई की होटल पर Crime.....
Share:

अभी जिस प्रकार से हमे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में सुनने में आया था कि इस खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा को लगातार तीसरी बार MAXIM मैगज़ीन की सबसे हॉट महिला चुना गया था देखा जाए तो अभिनेत्री प्रियंका ने अभी कुछ समय पहले ही दुनिया की सभी हॉट और खूबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए टॉप 100 की लिस्ट मे भी अपनी जगह बनाई । 

वैसे भी प्रियंका अभी बॉलीवुड की फिल्मों के साथ साथ हॉलीवुड की बड़े बजट वाली फिल्म में भी हमे नजर आने वाली है। अब अभिनेत्री प्रियंका के भाई के विषय में सुनने में आ रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के मगशाॅट लाउंज पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि इस होटल में अवैध हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। इससे पहले भी इस होटल पर कार्रवाई हो चुकी है।

पिछले दो महीने में दूसरी बार यह रेड मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस दौरान वहां मौजूद 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है 18 हुक्का जब्त किए है। इस मामले में वहां कि पुलिस ने सिद्धार्थ चोपड़ा और होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -