दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ऑफ़ द ईयर रबाडा ने कहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत में किया
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ऑफ़ द ईयर रबाडा ने कहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत में किया
Share:


दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार पदार्पण के एक साल से भी कम समय के भीतर 21 साल के कागिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन गए हैं। उन्हें पांच और पुरस्कार मिले हैं। इसके साथ ही रबाडा यह पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

रबाडा से जब पूछा गया कि उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पल कौन सा रहा, तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई मैच खेले, लेकिन भारत में जीती सीरीज सर्वश्रेष्ठ रही।’’ रबाडा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और वनडे क्रिकेटर भी चुना गया। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर का पुरस्कार इमरान ताहिर ने जीता। रबाडा को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर और प्रशंसकों द्वारा चुने गए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार भी मिला।

रबाडा छह व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स पांच-पांच पुरस्कार जीत चुके हैं। उनका छठा पुरस्कार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गेंद का था जो उन्होंने जोहानिसबर्ग टी-20 मैच में इंग्लैंड के जैसन रॉय को फेंकी थी.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -