सीपी जोशी होंगे राजस्थान के नए सीएम, गहलोत संभालेंगे कांग्रेस की कमान ?
सीपी जोशी होंगे राजस्थान के नए सीएम, गहलोत संभालेंगे कांग्रेस की कमान ?
Share:

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले संगठन के चुनाव को लेकर दिल्ली से लेकर केरल तक चर्चाओं का सिलसिला चरम पर है। इस बीच राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने से फिर एक बार इनकार कर दिया है। उनके मना करने के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। साथ ही साथ यह सवाल भी उठने लगा है कि यदि गहलोत पार्टी प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होते हैं, तो राजस्थान में सीएम की कुर्सी कौन संभालेगा ? क्या सचिन पायलट को ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या फिर किसी दूसरे को मौका दिक्या जाएगा?  

हालांकि, अब खबर मिल रही है कि राजस्थान में CM पद के लिए अशोक गहलोत ने स्पीकर सीपी जोशी का नाम आगे बढ़ाया है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गहलोत ने मुक्यमंत्री पद के लिए राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश की है। रिपोर्ट के अनुसार, अशोक गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया था। जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में उनकी टक्कर शशि थरूर से होगी।

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सरकार का अंतिम बजट पेश करने के लिए अशोक गहलोत फरवरी के अंत तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने राज्य के अगले सीएम के लिए स्पीकर सीपी जोशी के नाम की अनुशंसा कर दी है।

 आतिशबाजी की दुकाने होगी आबादी क्षेत्रों से बाहर, संयुक्त दल का हुआ गठन

मनीष तिवारी भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, जल्द कर सकते हैं ऐलान

इस शहर में होगा 4 नए फायर सबस्टेशनों का निर्माण, आगजनी की घटनाएं नियंत्रण पाने में मिलेगी मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -