पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना रूई का आयात कर सकता है भारत
पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना रूई का आयात कर सकता है भारत
Share:

नई दिल्ली : दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत इस साल पिछले साल के मुकाबले दोगुना रूई का आयात कर सकता है, जबकि देश से रूई के निर्यात में भारी कमी आ सकती है। शीर्ष उद्योग संगठन कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, चालू रूई उत्पादन व विपणन वर्ष 2018-19 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान भारत 31 लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) रूई का आयात कर सकता है, जबकि पिछले साल देश में रूई का आयात तकरीबन 15 लाख गांठ हुआ था।

डॉलर के मुकाबले आज भी मजबूत नजर आया रुपया

इस तरह का लगाया गया अनुमान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्योग संगठन ने सोमवार को जारी अपने मई महीने के अनुमान में कहा कि देश से रूई का निर्यात इस सीजन में 46 लाख गांठ हो सकता है, जबकि पिछले सीजन में भारत ने 69 लाख गांठ रूई का निर्यात किया था। संगठन के अनुसार, देश में इस साल रूई का उत्पादन 315 लाख गांठ होने का अनुमान है और देश में कुल आपूर्ति 374 लाख गांठ रह सकती है, जिसमें ओपनिंग स्टॉक 28 लाख गांठ और आयात 31 लाख गांठ शामिल है। 

लगातार जारी है पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, आज कुछ ऐसे रहे दाम

इसी के साथ घरेलू खपत पूरे सीजन में 315 लाख गांठ और निर्यात 46 लाख गांठ होने के बाद अगले साल के लिए बचा हुआ स्टॉक 13 लाख गांठ रहने का अनुमान है।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आज भी नजर आया गिरावट का रुख

दाल की कीमतों को लेकर सरकार ने दिए इस तरह सख्त निर्देश

घरेलू मांग में उतार-चढ़ाव के कारण मिश्रित रहा खाद्य तेलों का रुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -