भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार है पत्नियों की डिमांड
भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार है पत्नियों की डिमांड
Share:

जकार्ता : इंडोनेशिया के मंत्री लुकमान हकीम सैफुद्दीन द्वारा भ्रष्टाचार का लेकर बयानबाजी की है। उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए पत्नियों को जिम्मेदार ठहराया है दरअसल उनका कहना था कि पत्नियों की डिमांड बढ़ती जाती है। जिसे पूरा करने के लिए तंत्र में कार्यरत लोग भ्रष्टाचार का सहारा लेते हैं। दरअसल यहां पर शासन और प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

कई अधिकारी तो भ्रष्टाचार के मामले में उलझे हुए रहे हैं मगर मंत्रियों और जजों को भी रिश्वत के मामले में जेल भेजा जा चुका है। मगर इसके बाद भी तंत्र को सही करने की बात करने के स्थान पर देश के धार्मिक मामले के मंत्री लुकमान हकीम सैफुद्दीन ने पत्नियों के लालच को भ्रष्टाचार का कारण बताया है।

उनका कहना था कि महिलाऐं महंगे परिधान और कई महंगी वस्तुऐं खरीदती हैं जिसके कारण उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। महिलाओं ने मंत्री की बात का विरोध किया है उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया का भ्रष्टाचार के मामले में 88 वां क्रम है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -