देहरादून के मालदेवता में उप मंडी लगाने पर रोक
देहरादून के मालदेवता में उप मंडी लगाने पर रोक
Share:

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में फिलहाल फल-सब्जी की उप मंडी नहीं लगेगी। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट दूर होने के बाद मालदेवता में उप मंडी लगाई जाए हो।सोमवार सुबह भी मालदेवता क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने मंडी लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान यहां मंडी लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। बड़ी संख्या में आढ़ती, उनके कर्मचारी और मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कई अन्य लोग ऐसे हो सकते हैं, जिनकी जांच नहीं हुई और वो लोग फल-सब्जी के कारोबार में लगे हुए हैं।इनसे पूरे क्षेत्र में संक्रमण हो सकता है। इस पर मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अधिकारियों को फिलहाल वहां मंडी न लगाने के निर्देश दिए।मुनाफाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई| 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मंडी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंडी अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर की सभी मंडियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ग्राहक बनकर दुकानों में जाएं और कीमतों का पता करें। सब्जियों की कमी का बहाना बनाकर मुनाफाखोरी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।निरंजनपुर मंडी बंद होने और बाहरी राज्यों की फल-सब्जियों पर रोक का असर बाजार पर दिखने लगा है। बाजार में कई फलों की कमी भी होने लगी है। हालांकि सब्जियों की सप्लाई लोकल से हो रही है, जिससे रिटेल बाजार में सब्जियों की कोई दिक्कत नहीं है।राजधानी के रिटेल बाजार में लौकी, करेला, भिंडी, शिमला मिर्च, कद्दू, तोरी, बैंगन, मटर की सप्लाई स्थानीय किसान कर रहे हैं। रायपुर, मालदेवता और उत्तरकाशी से लगे इलाकों से किसान सब्जियां ला रहे हैं। 

इसके अलावा सोमवार को विकासनगर और हिमाचल मंडी से भी सब्जियां मंगाई गई। रुड़की, भगवानपुर और ऋषिकेश मंडी से सब्जियां लाई जा रही हैं।हालांकि फलों की सप्लाई पर असर पड़ा है। ज्यादातर फल बाहरी राज्यों से आ रहे हैं इसलिए फिलहाल उनकी सप्लाई रोक दी गई है। बुरहानपुर (एमपी) से पपीता, आंध्रा से आम, सहारनपुर, बिजनौर से आडू, चीकू, तरबूज, खरबूज जैसे फल भी नहीं आ रहे हैं। अभी केला और सेब कोल्ड स्टोर से लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी बंद होने से पहले आम का एक ट्रक दून के लिए निकला था, जो पहुंच गया है।सोमवार को लोगों को सस्ती सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए मंडी प्रशासन ने कुल 45 गाड़ियां  रवाना की। इसके जरिये कुल 610 क्विंटल ताजी सब्जी और फल बेचे गए। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि कई अन्य क्षेत्रों से भी गाड़ी की डिमांड आ रही है। धीरे-धीरे गाड़ियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

विश्व का पहला 'कोरोना मुक्त' देश बना न्यूज़ीलैंड, ख़ुशी में नाची पीएम जेसिंडा

यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

लॉकडाउन में बढ़ा बाल तस्करी बढ़ने का खतरा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -