पंजाब में लगातार जारी है कोरोना का आतंक, 76 मरीजों की और गई जान
पंजाब में लगातार जारी है कोरोना का आतंक, 76 मरीजों की और गई जान
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य पंजाब में COVID-19 से मौतों की संख्याओं में कोई कमी नहीं आ रही है। वही बृहस्पतिवार को प्रदेश में COVID-19 संक्रमण से 76 व्यक्तियों की जान चली गई। इसके साथ-साथ सूबे में अब तक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3066 हो चूका है। इसके अतिरिक्त 1793 नए केस भी सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 105220 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक राज्य में संदिग्ध केसों का आंकड़ा 1682723 पहुंच गया है। इनमें पॉजिटिव मरीजों का आँकड़ा 105220 दर्ज किया गया है। 81475 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से मौतों के केस में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे अधिक 695 व्यक्ति संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में अब तक 351 तथा पटियाला में 302 व्यक्ति संक्रमण से जान गँवा चुके हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के आए दिन नए मामले सामने आ रहे है।

वही दूसरी तरफ देश में COVID-19 वायरस के नए मामलों में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना के 86 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश भर में COVID-19 के अब तक 58 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि इनमें से 47 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में COVID-19 के 86,052 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कुल 1141 मरीजों की मौत भी हुई हैं। 

तमिलनाडु: 1 अक्टूबर से आंशिक रूप से शुरू होंगे शिक्षण संस्थान

तमिलनाडु में 30 से अधिक सांसद राष्ट्रपति कोविंद को लिखेंगे पत्र

केरल में स्थित पेप्सी-यूनिट हुई बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -