पंजाब में अब तक कोरोना ने ली 3406 लोगों की जान, 24 घंटे में 47 की हुई मौत
पंजाब में अब तक कोरोना ने ली 3406 लोगों की जान, 24 घंटे में 47 की हुई मौत
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य पंजाब में COVID-19 से मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है। बुधवार को प्रदेश में COVID-19 से 47 व्यक्तियों की जान चली गई। इसके साथ-साथ सूबे में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3406 पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त 1435 नए केस भी केस आए हैं। प्रदेश में अब तक 113886 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब तक पंजाब में संदिग्ध केसों का आँकड़ा 1841955 पहुंच गया है। जिनमें पॉजिटिव रोगियों की संख्या 113886 दर्ज की गई है। 93666 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। सांस लेने में दिक्कत होने पर 372 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 49 व्यक्तियों की स्थिति गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

वही संक्रमण से मौतों के केस में लुधियाना नंबर एक पर बना हुआ है। यहां अब तक सबसे अधिक 741 व्यक्ति संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 390 तथा पटियाला में 321 लोग दम तोड़ चुके हैं। बुधवार को होशियारपुर में 7, लुधियाना में 6, जालंधर में 5, एसएएस नगर में 5, बठिंडा में 4, गुरदासपुर में 4, रोपड़ में 3, अमृतसर में 2, फिरोजपुर में 2, संगरूर में 2, बरनाला में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फजिल्का में 1, मोगा में 1, मुक्तसर में 1, एसबीएस नगर में 1 और पटियाला में 1 व्यक्ति संक्रमण से मौत का शिकार हो गए। पांच ऐसे मामले हैं, जो पंजाब के बाहर के बताए जा रहे हैं। वही बढ़ते मामलों के कारण समस्यां और अधिक बढ़ सकती है, जरुरी है कि इन पर नियंत्रण किया जाए।

हरियाणा: 24 घण्टों में कोरोना से 26 लोगों की हुई मौत, 1625 पॉजिटिव मिले

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत का नया रिकॉर्ड आया सामने, 20 संक्रमितों की गई मौत

हाथरस मामला: CJI को वकीलों ने लिखा पत्र, हाई कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -