हरियाणा: 24 घण्टों में कोरोना से 26 लोगों की हुई मौत, 1625 पॉजिटिव मिले
हरियाणा: 24 घण्टों में कोरोना से 26 लोगों की हुई मौत, 1625 पॉजिटिव मिले
Share:

चंडीगढ़: देश के राज्य हरियाणा में COVID-19 से 26 और मरीजों की जान चली गई है। जबकि संक्रमण के 1625 नए केस भी सामने आए हैं। 24 घंटे में 2063 रोगी स्वस्थ भी हुए हैं। अब मरीजों का आँकड़ा 30 दिन में दोगुना हो रहा है। फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, अंबाला में एक, रोहतक में एक, पानीपत में चार, करनाल में दो, हिसार में दो, झज्जर में तीन, भिवानी में एक, कुरुक्षेत्र में एक, फतेहाबाद में दो, सिरसा में दो व यमुनानगर में तीन रोगियों की संक्रमण से जान गई है।

वही कुल रोगियों की संख्या अब 128599 पहुंच चुकी है। जिसमें से 112877 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में अब 14340 सक्रीय मरीज हैं। जबकि मरने वालों कि कुल संख्या 1382 हो गई है। अभी 340 मरीजों की स्थिति अधिक नाजुक बनी हुई है। रिकवरी रेट 87.77 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.72 प्रतिशत है। वही राज्य में स्वास्थ्य महकमे ने 141573 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6675 संदिग्ध रोगियों की सैंपल रिपोर्ट कि प्रतीक्षा है। 

वही हरियाणा में 24 घंटे में फरीदाबाद में 155, गुरुग्राम में 282, सोनीपत में 119, रेवाड़ी में 82, अंबाला में 73, रोहतक में 77, पानीपत में 41, करनाल में 68, हिसार में 142, पलवल में 31, पंचकूला में 113, महेंद्रगढ़ में 42, झज्जर में 25, भिवानी में 25, कुरुक्षेत्र में 134, नूंह में 15, सिरसा में 76, यमुनानगर में 57, फतेहाबाद में 36, कैथल में 20, जींद में 12 व चरखी दादरी में 11 नए रोगी सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, तथा जरुरी है कि हम अपनी सुरक्षा स्वयं रखे।

अल बदर के आतंकियों को फिदायीन बना रहा पाक, इसी की मदद से J&K में चल रही साजिश

अनलॉक- 5: गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, 9 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, जिले की सरहदें सील, धारा 144 लागू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -