600 करोड़ की कंपनी का काम भी संभालती है यह मोहतरमा
600 करोड़ की कंपनी का काम भी संभालती है यह मोहतरमा
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री ट्यूलिप शर्मा ने कल ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. आपको बता दे की साल 2003 में आई कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म 'मातृभूमि' में कल्कि बनकर एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी ने पांच भाइयों से शादी की थी। कन्या भ्रूण हत्या पर बनी इस फिल्म में भविष्य के उस पहलू को दिखाया गया था, जब शादी करने के लिए कोई लड़की नहीं होगी। फिल्म में ट्यूलिप ने कल्कि का रोल निभाया है, जो पांच भाइयों से एक साथ शादी करती है और उसे सप्ताह की हर रात अलग-अलग भाइयों संग गुजारनी होती है।

इतना ही नहीं, शादी की पहली रात से ही ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। अभिनेत्री ट्यूलिप का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता गुजराती और मां अरमेनियन हैं। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से उन्होंने स्कूलिंग और विवेक कॉलेज से मजोरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था, लेकिन विनर्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

हालांकि, इसके बाद उन्हें पोंड्स, सियाराम्स, पेप्सी और बीपीएल जैसी कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापन मिलने शुरू हो गए थे। ट्यूलिप बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ एक एंटरप्रन्योर भी हैं। शादी के बाद से ट्यूलिप पति विनोद नायर के साथ उनकी 600 करोड़ की कंपनी का काम भी संभालती रही हैं। इस कंपनी की वे डायरेक्टर हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -