महिला कांग्रेसी नोटबंदी के खिलाफ करेगी थाली पीट प्रदर्शन
महिला कांग्रेसी नोटबंदी के खिलाफ करेगी थाली पीट प्रदर्शन
Share:

भोपाल: मोदी सरकार के द्वारा शुरू की गई नोटबंदी प्रक्रिया से आम लोगों, गरीबों, व्यापारियों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों, पेंशन धारियों, और वृद्धों को हो रही परेशानी के विरोध में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, जिला महिला अध्यक्ष, एवं सैकड़ों महिलाओं द्वारा सोमवार नो जनवरी को रोशनपुरा चौराहे पर थालियां पीटकर विरोध किया जायेगा.

इस विषय में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी गीता मिश्रा ने बताया कि ये कार्यक्रम रोशनपुरा पर एकत्रित होकर जय स्तभ टीटी नगर थाना होते हुए रोशनपुरा चौराहा पर नेहरू प्रतिमा के पास संपन्न होगा. गीता ने आगे कहा कि नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु भोपाल जिला की प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल होगी. 

एक फरवरी को पेश होगा बज़ट, राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -