मुख्यमंत्रियों के नाम के ऐलान में देरी होने पर कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज, कहा- '4 दिन बीत चुके है और...'
मुख्यमंत्रियों के नाम के ऐलान में देरी होने पर कांग्रेस ने BJP पर कसा तंज, कहा- '4 दिन बीत चुके है और...'
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। चुनाव परिणाम आए 5 दिन हो गए, प्रदेशों की राजधानी से लेकर दिल्ली दरबार तक बैठकों का दौर जारी है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी तीनों प्रदेशों में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं कर पाई है। ऐसे में अब कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से पूछा कि वास्तव में देरी किस बात की है?

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ''4 दिन बीत चुके है... भारतीय जनता पार्टी को तीनों प्रदेशों की बारात के दूल्हे अब तक नही मिले है, मीडिया में सन्नाटा छाया हुआ है।'' उधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे से भी कम समय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में 'तथाकथित देरी' के लिए मीडिया में कांग्रेस की आलोचना की जा रही थी। हमारे मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का ऐलान हो गया, उन्होंने पदभार भी संभाल लिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए अपने मुख्यमंत्रियों का ऐलान भी नहीं कर पाई। देरी के लिए भारतीय जनता पार्टी की आलोचना क्यों नहीं की जा रही है?

हाल ही में हुए 4 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की। इन प्रदेशों में कांग्रेस को करारी हार मिली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी पट्टी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस जीत को भारतीय जनता पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में भी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़ा था। पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और सामूहिक नेतृत्व के दम पर तीनों प्रदेशों में जीत हासिल की। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती तीनों प्रदेशों में मुख्यमंत्री चेहरे का चुनाव करना है।

CM पद को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का आया बड़ा बयान, बोले- 'रविवार को खत्म हो जाएगा सस्पेंस...'

उज्जैन में बनने जा रहा है 'महाशिवलिंग', 1600 छोटे-छोटे शिवलिंगों से होगा निर्माण

बाथरूम में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR, अस्पताल में हुए भर्ती 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -