बाथरूम में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR, अस्पताल में हुए भर्ती
बाथरूम में फिसलकर गिरे तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR, अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

हैदराबाद: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर (KCR) गुरुवार रात फार्म हाउस के बाथरूम में फिसल कर गिर गए। KCR को हैदराबाद में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। KCR कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे। तेलंगाना में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे, इनमें केसीआर की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 

KCR की बेटी ने ट्वीट कर KCR के गिरने की खबर दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, BRS सुप्रीमो केसीआर को मामूली चोट आई है तथा फिलहाल वह हॉस्पिटल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। प्राप्त हो रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। 119 सीटों वाले तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ था। 3 दिसंबर को आए परिणाम में कांग्रेस को बेहतरीन जीत प्राप्त हुई है। 

KCR मुख्यमंत्री बनने की हैट्रिक लगाने से चूक गए। 2013 में राज्य के गठन के बाद से वे ही सत्ता में थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने 64, जबकि BRS ने 39 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने 8 सीटों, जबकि अन्य के खाते में भी 8 सीटे गई हैं। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उपस्थित रहे। रेवंत कांग्रेस के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनके साथ 10 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।  

भूकंप के झटकों से हिले भारत के कई राज्य, हुआ ये हाल

'उत्तर-दक्षिण में भारत को मत बांटो..', सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर कांग्रेस को रविशंकर प्रसाद की चेतावनी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की अमेरिका को क्यों इतनी चिंता ? हत्या की साजिश का पता लगाने भारत आ रहे FBI डायरेक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -